उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में RTO कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सीएम ने कहा, “प्रदेश की जनता को सही प्रकार से सुविधाएं मिले इसके लिए सरकार द्वारा 10 बजे कर्मचारियों को दफ्तरों में पहुंचने का सर्कुलर जारी है लेकिन कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी।”

उन्होंने कहा, “कुछ कर्मचारी अपने तय समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। सभी जगह बायोमैट्रिक अनिवार्य किया गया है और यही कारण है कि मैं आज सुबह 10 बजे खुद कार्यालय गया और कुछ कर्मचारी दफ्तर नहीं पहुंचे थे जो दफ्तर नहीं पहुंचे थे उन पर कार्रवाई की जाएगी।”

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल