इंदिरापुरम के कनवानी गांव में भीषण आग, 500 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक

गैस सिलिंडर धमाकों से दहला इलाका, दर्जनों दमकल गाड़ियां कई घंटों से आग पर काबू पाने में जुटीं

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस अग्निकांड में 500 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं।

आग लगने के तुरंत बाद झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलिंडरों में एक के बाद एक धमाके होने लगे। धमाकों की तेज आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों दमकल गाड़ियों को लगाया गया है। आग बड़े क्षेत्र में फैली होने के कारण इसे बुझाने में कई घंटे लगने की आशंका है। दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद की। इस भीषण हादसे में सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं और उनके सामने खाने-पीने व रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल