बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6423 में बम की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। उड़ान से ठीक पहले विमान के फॉरवर्ड टॉयलेट में एक हस्तलिखित नोट मिला, जिसमें लिखा था— “Don’t go, Bomb Hai! Please.”
नोट मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित की। मानक सुरक्षा प्रक्रिया (SOP) के तहत बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी (BTAC) ने विमान की गहन तलाशी ली। जांच में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद धमकी को फर्जी (Hoax) घोषित कर दिया गया।

इंडिगो एयरलाइंस की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि धमकी भरा नोट लिखने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। अधिकारियों ने कहा है कि दोषी की पहचान होने पर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
@MUSKAN KUMARI






