आरा में अपराधियों का तांडव, ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है की वह कही भी घटना को खुलेआम अंजाम दे रहे है ऐसा ही एक ताज़ा मामला बिहार के आरा से निकल कर आ रही है भोजपुर जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे है। ताज़ा मामला जिले नारायणपुर थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ बेख़ौफ़ बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। जिससे एक की मौके पर मौत हो गयी। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सोनू के रूप में की गयी है, जो नारायणपुर का ही निवासी था। वहीँ गंभीर से जख्मी 27 वर्षीय रोहित उर्फ़ लल्लू भी उसी गांव का रहनेवाला बताया जा रहा है। जख्मी युवक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की पहले से डांसर को लेकर दो गुटों में विवाद चल रहा था। जिसमें एक गुट ने दुसरे गुट को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी कड़ी में आज जब दोनों युवक किसी काम से आरा आये हुए थे। इसके बाद आज सुबह अपने गाँव वापस लौट रहे थे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल