आय से 208% अधिक संपत्ति मामले में हाजीपुर नगर परिषद के लेखापाल पर EOU का शिकंजा, दो ठिकानों पर छापेमारी

हाजीपुर। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाजीपुर नगर परिषद कार्यालय के लेखापाल मनीष कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की है। प्रारंभिक जांच में मनीष कुमार के पास 2 करोड़ 2 लाख 31 हजार 500 रुपये की अवैध संपत्ति के साक्ष्य मिले हैं, जो उनकी ज्ञात आय से करीब 208.57 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है। जांच के दौरान एक लग्जरी थार गाड़ी का भी पता चला है।

विश्वसनीय सूचनाओं के सत्यापन के बाद आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 10/26 दर्ज किया गया। इसके बाद विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर से तलाशी वारंट प्राप्त कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(बी) एवं 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

Ad.
Ad.

 

गुरुवार सुबह पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने हाजीपुर के बागमली स्थित आवास और हाजीपुर नगर परिषद कार्यालय में स्थित कक्ष समेत दो स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। तलाशी के दौरान दस्तावेजों, बैंक खातों, निवेश और अन्य संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है।

आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार तलाशी अभियान पूरा होने के बाद बरामदगी और जांच से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल