आय से अधिक संपत्ति मामले में DPO अजीत अमर पर EOU का शिकंजा, चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अजीत अमर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विशेष न्यायालय (निगरानी), मुजफ्फरपुर से तलाशी वारंट मिलने के बाद शुक्रवार सुबह उनके चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

EOU द्वारा दर्ज थाना कांड संख्या 17/26 (6 अगस्त 2026) के तहत अजीत अमर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोप है कि उन्होंने 62.20 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की, जो उनकी ज्ञात आय से करीब 72.35 प्रतिशत अधिक है।

Ad.
Ad.

ईओयू की टीमों ने पुलिस उपाधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में सिवान जिले के दरौंधा स्थित पैतृक आवास, सहरसा के नया बाजार स्थित किराये के मकान, सहरसा स्थित सरकारी कार्यालय कक्ष और छपरा के गंडक कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान बैंक खातों, चल एवं अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, निवेश के रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय अभिलेखों की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी पूरी होने के बाद जब्त दस्तावेजों और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। EOU ने स्पष्ट किया है कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल