संपत्ति विवाद को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए Supreme Court of India ने उद्योगपति Sunjay Kapur की मां Rani Kapur को अहम सलाह दी है। अदालत ने कहा कि मामला लंबा खिंच सकता है और उनकी उम्र पहले ही 80 वर्ष है, इसलिए आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।
दरअसल, रानी कपूर ने संजय कपूर की संपत्तियों और सोना कॉमस्टार से जुड़े मामलों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने Priya Sachdev Kapur को नोटिस जारी किया है। साथ ही इस विरासत विवाद में अन्य संबंधित पक्षों, जिनमें Karisma Kapoor के बच्चों का नाम भी शामिल है, को भी नोटिस भेजा गया है।
अदालत ने कहा कि जब तक यह मामला विचाराधीन है, तब तक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके साथ ही कोर्ट ने मध्यस्थता (मेडिएशन) पर जोर देते हुए दोनों पक्षों को आपसी सहमति से समाधान निकालने की सलाह दी।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह मामले की मेरिट पर सुनवाई जारी रखेगा, लेकिन बेहतर यही होगा कि पक्षकार अदालत के बाहर समझौते की दिशा में प्रयास करें। मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह निर्धारित की गई है।
यह मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और आने वाले दिनों में इसकी सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
@MUSKAN KUMARI






