आज से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह, भगवा रंग से सजा मंच

आज से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह, भगवा रंग से सजा मंच

आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। आपको बता दें, अमित शाह के बिहार पहुंचने की ख़ुशी में पूरे मंच को भगवा रंग से सजाया गया है। शहर में जगह-जगह पर भगवे रंग का झंडा लहरा रहा है। हर गली-मोहल्ले में पार्टी का भी झंडा लगाया गया है।. वह पूर्णिया के चुनापुर हवाई अड्डे पर आज सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच में उतरेंगे. वहां से सीधे पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे. सुबह 11:30 बजे से उनकी जनभावना रैली है.

इसके बाद शाह वे किशनगंज चले जाएंगे। किशनगंज में अमित शाह की शाम चार बजे बिहार बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ बैठक होनी है। जबकि कल यानी 24 सितंबर को अमित शाह सुभाष पल्ली स्थित मां काली के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे सेना के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर एक तरफ जहां पार्टी के नेताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है तो वहीं, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह जगह पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। सीमा क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है। आज की बात करें तो अमित शाह को तीन कार्यक्रम में शामिल होना है जबकि 24 सितंबर को शाह का चार कार्यक्रम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह 10 से 10:30 के बीच पूर्णिया के चुनापुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम के लिए रवाना हो जाएंगे। 11:30 बजे वे जनभावना रैली को संबोधित करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद अमित शाह चूनापुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर से वे किशनगंज के लिए रवाना हो जाएंगे।

किशनगंज में शाम 4 बजे माता गुजरी विश्वविद्यालय में वे बिहार बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जबकि शाम पांच बजे बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। 24 सितंबर को सुबह 9:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री किशनगंज स्थित सुभाष पल्ली में मां काली के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे 10:30 बजे एसएसबी कैंपस बीओपी का दौरा करेंगे और भवन का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12 बजे अमित शाह BSF कैंप में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जबकि 3:30 बजे माता गुजरी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम ‘सुन्दर सुभूमी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल