आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बिहार जा रही स्लीपर बस ने कार को रौंदा, 5 की मौत; 17 यात्री घायल

आगरा: हरियाणा से बिहार जा रही यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस बुधवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। देवखरी गांव के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में अर्टिगा कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 17 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है, जबकि कुछ यात्रियों ने चालक के नशे में होने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। हरियाणा से करीब 85 यात्रियों को लेकर बिहार जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और लखनऊ से आगरा की ओर जा रही अर्टिगा कार से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में पलट गई, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Ad.
Ad.

हादसे में कार सवार विनोद कुमार (45), अंजू (40), अमृता (6), दिव्या (13) और धुनमुन (60) की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर और गोरखपुर जिले के रहने वाले बताए गए हैं। वहीं कार में सवार आर्यन, रिदाशन, प्रिया और अपराजिता गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

बस में सवार करीब 17 यात्री भी घायल हुए हैं। इनमें चालक मोहित के अलावा बिहार के नालंदा और जमुई जिलों के कई यात्री शामिल हैं। घायलों में अन्नू देवी, सूरज, पवन कुमार, आनंदी, शंकर माझी और खुशबू समेत अन्य यात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Ad.
Ad.

कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया है कि बस चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि चालक को झपकी आने और नशे में वाहन चलाने—दोनों पहलुओं की जांच की जा रही है। हादसे के बाद पुलिस और राहत-बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की विस्तृत जांच जारी है

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल