अनंत सिंह का बड़ा बयान: निशांत कुमार बिहार के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री उम्मीदवार

पटना: जदयू के मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बुधवार को बिहार की सियासत में हलचल पैदा करने वाला बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार बिहार के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

पटना से वारसलीगंज रवाना होने के दौरान मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। जदयू को संभालने और मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार को लेकर उन्होंने कहा कि निशांत सबसे अच्छे विकल्प हैं और मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे बेहतर उम्मीदवार हो सकते हैं।

Ad.
Ad.

छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर भी अनंत सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग सरकार मानती है या नहीं, यह अलग विषय है, लेकिन पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज करना गलत है। उन्होंने ऐसी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।

Ad.
Ad.

उपेंद्र कुशवाहा द्वारा जदयू की विरासत संभालने संबंधी बयान पर अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जैसा नेता न पैदा हुआ है और न ही कोई होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी का मन प्रधानमंत्री बनने का हो जाए, तो सिर्फ इच्छा से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता।

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से हाल में हुई मुलाकात को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि यह सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात थी और इसके पीछे कोई विशेष राजनीतिक कारण नहीं था।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल