बिहार में 15 अधिकारी सस्पेंड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लापरवाही पर लिया एक्शन
बिहार में सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम के दौरान जन शिकायतों का समय पर और उचित तरीके से निपटारा नहीं करने के आरोप में 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, निलंबित अधिकारियों में अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता और राजस्व कर्मचारी शामिल हैं।
चार विभागों के अधिकारी कार्रवाई की जद में
यह कार्रवाई राजस्व एवं भूमि सुधार, ग्रामीण विकास, नगर विकास एवं आवास तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से जुड़े अधिकारियों पर हुई है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का केवल कागजी निपटारा नहीं होना चाहिए, बल्कि समस्याओं का वास्तविक समाधान भी सुनिश्चित किया जाए।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि शिकायतों के निपटारे में जानबूझकर देरी और लापरवाही पाए जाने पर आगे भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)






