शिवसेना का संगठन विस्तार तेज, सदस्यता अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भी संगठन मजबूती में निभा रहा अहम भूमिका
रोहतास/पटना। बिहार में शिवसेना द्वारा चलाया जा रहा संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाकर नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। पार्टी नेताओं का दावा है कि युवाओं, महिलाओं तथा अल्पसंख्यक समाज के लोगों में भी संगठन के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
शिवसेना बिहार के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष झा ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार के विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संगठन की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
इस अवसर पर शिवसेना बिहार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर आलम शेख ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि समाज के विभिन्न वर्गों से सकारात्मक समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
तनवीर आलम शेख ने कहा कि शिवसेना केवल राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि जनता की समस्याओं को उठाने वाला जनआंदोलन भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और विकास जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से संगठन से जुड़कर बिहार के विकास में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
पार्टी नेतृत्व के अनुसार आने वाले दिनों में सदस्यता अभियान को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा तथा पंचायत से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी का दावा है कि अभियान को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है, जिससे बिहार में संगठन की सक्रियता और प्रभाव दोनों में वृद्धि होगी।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल