रबीउल अव्वल का चांद नजर नहीं आया, 15 अगस्त से शुरू होगा महीना

फुलवारी शरीफ, पटना: इमारत-ए-शरिया, बिहार, ओडिशा एवं झारखंड की ओर से रबीउल अव्वल महीने को लेकर महत्वपूर्ण ऐलान किया गया है। इमारत-ए-शरिया के केंद्रीय कार्यालय और विभिन्न शाखाओं में 13 अगस्त 2026 को रबीउल अव्वल का चांद देखने का प्रयास किया गया, लेकिन कहीं से भी चांद नजर आने की सूचना नहीं मिली।

इमारत-ए-शरिया द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 29 सफर 1448 हिजरी गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को रबीउल अव्वल का चांद नहीं देखा जा सका। इसलिए रबीउल अव्वल की पहली तारीख शनिवार, 15 अगस्त 2026 होगी।

जारी पत्र में बताया गया है कि इसके अनुसार 12 रबीउल अव्वल बुधवार, 26 अगस्त 2026 को होगी।

इमारत-ए-शरिया ने लोगों से रबीउल अव्वल की तारीख को लेकर जारी इस आधिकारिक सूचना के अनुसार ही धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी करने की अपील की है।

 

Asian Times | पटना

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल