मास्क लगाकर मरीज बनकर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, 54 मिनट तक अस्पताल में किसी ने नहीं पहचाना

लखनऊ | एशियन टाइम्स रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को लखनऊ के चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। खास बात यह रही कि उन्होंने अस्पताल की वास्तविक स्थिति जानने के लिए खुद को एक सामान्य मरीज की तरह पेश किया।

डिप्टी सीएम ने मास्क लगाकर अस्पताल में प्रवेश किया और मरीजों की लाइन में लगकर ओपीडी की पर्ची कटवाई। इसके बाद वह पैथोलॉजी जांच काउंटर और दवा वितरण काउंटर पर भी आम मरीजों की तरह लाइन में लगे रहे।

करीब 54 मिनट तक अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारी और अन्य लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहद करीब से देखा और मरीजों से भी बातचीत की।

अस्पताल में गंदगी देख भड़के डिप्टी सीएम

निरीक्षण के दौरान जब ब्रजेश पाठक ने अस्पताल परिसर में गंदगी और साफ-सफाई की खराब व्यवस्था देखी तो वह काफी नाराज हो गए। उन्होंने तुरंत जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई।

डिप्टी सीएम ने सफाई एजेंसी का एक हफ्ते का भुगतान काटने का आदेश दिया और सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जब तक अस्पताल की पूरी तरह सफाई नहीं हो जाती, तब तक कोई भी कर्मचारी घर नहीं जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्त रुख

ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज और साफ-सुथरा वातावरण मिलना चाहिए। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आगे भी अस्पतालों में गंदगी या अव्यवस्था मिली तो संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मरीजों से भी ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने अस्पताल में आए मरीजों से भी बात की और उनसे इलाज, दवाइयों और जांच सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल