Swara Bhasker: स्वरा का उमड़ा पाकिस्तानी प्रेम, जमकर पढ़े पड़ोसी मुल्क के नाम तारीफों के कसीदे, तो भड़के लोगों ने कहा- ‘लाहौर छोड़ आऊं क्या’

नई दिल्ली। स्वरा भास्कर.नाम तो सुना ही होगा आपने.अब आप कह रहे होंगे.अरे क्या कह रहे हैं आप. कौन कंबख्त होगा.जो इस नाम से नावाकिफ हो.सोशल मीडिया से लेकर अभिव्यक्ति के मुख्तलिफ मंचों पर ये नाम सुर्खियों के सैलाब में गोता लगाने में मसरूफ रहता है.हर मसले पर स्वरा अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन कई मर्तबा उनकी यह राय लोगों को कतई रास नहीं आती और भड़के लोग उनकी जमकर क्लास लगा देते हैं।

अब अभिनेत्री भी बेचारी करें तो करें क्या। वे भी अपने फितरत के आगे मजबूर हैं। जब तक दो तीन बातें वे सोशल मीडिया पर लोगों के मुंह से सुन नहीं लेती हैं। तब तक उनके दिल को करार नहीं मिलता है। अब आप इतना सब कुछ पढ़ने के बाद मन ही मन सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि आप स्वरा के संदर्भ में ऐसी भूमिका रचा रहे हैं। आखिर माजरा क्या है। क्या फिर एक्ट्रेस अपनी

किसी राय की वजह से लोगों के कहर का शिकार हो रही हैं। तो जवाब है। हां.बिल्कुल हो रही हैं। तो चलिए फिर हम आपको पूरा माजरा तफसील से बताते हैं कि आखिर क्यों एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर लगाई जा रही है, जमकर क्लास।

माजरा क्या है?

तो माजरा यह है कि पाकिस्तान में जारी राजनीतिक संकट पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के नाम तारीफों के कसीदे पढ़े। जैसे ही यह ट्वीट वायरल हुआ तो आप ही बताइए कि बतौर भारतीय होने के नाते आपका पारा गरमाएगा की नहीं, सो लोगों का भी गरमा गया और लोगों ने अभिनेत्री की ऐसी क्लास लगाई कि अगर उन्होंने खुद अपनी निगाहों से लोगों की रोषपूर्ण प्रतिक्रियाओं को देख लिया तो वो अपने दिमाग को ठंडा करने के लिए कुल्लू मनाली में किसी लंबी छुट्टी पर निकलने की सोचेंगी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पाकिस्तानी अदालत के बारे में ऐसा क्या बोल गई अभिनेत्री की लोगों का रोष ही अपने चरम पर पहुंच गया। आइए आगे आपको सब कुछ विस्तार से बताते हैं।

स्वरा भास्कर का ट्वीट

तो देखा ने आपने कि अभिनेत्री ने पाकिस्तानी अदालत के नाम तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘ऐसा लगता है कि #पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट अपने देश और नागरिकों के लिए खड़ा है न कि उनकी सरकार के लिए.. तो जाहिर तौर पर यह संभव है। साँस!’

उनके इसी ट्वीट को देखकर लोगों का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया। आइए, आपको दिखाते हैं कि कैसे लोगों ने अभिनेत्री के उक्त ट्वीट पर अपना रोष व्यक्त किया है।

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल