पटना, 9 जुलाई: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी तनवीर आलम कल अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
तनवीर आलम ने कहा कि वे बांकीपुर की जनता की आवाज़ बनकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनका संकल्प है कि क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं की सुरक्षा तथा मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने अपने सभी समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अवसर के साक्षी बनें और अपना आशीर्वाद दें।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने तनवीर आलम को चुनाव मैदान में उतारकर बांकीपुर में मजबूत राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया है। हाल के दिनों में पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे में भी बदलाव किए हैं और नए नेतृत्व को आगे बढ़ाया है।
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)






