NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, दोबारा होगी परीक्षा — NTA का बड़ा फैसला

नई दिल्ली: देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। National Testing Agency (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। यह निर्णय परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी और पेपर लीक की आशंकाओं के बाद लिया गया है। अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।
NTA की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा और पुराने परीक्षा केंद्र भी वही रहेंगे। इसके अलावा री-एग्जाम के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। परीक्षा शुल्क भी वापस किए जाने की बात कही गई है।
8 मई से चल रही थी जांच
बताया गया है कि 8 मई 2026 से ही मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दी गई थी। एजेंसियों ने परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा को लेकर कई अहम तथ्य जुटाए। जांच रिपोर्ट और सरकार की मंजूरी मिलने के बाद NTA ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया।
NTA का कहना है कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं था। पारदर्शिता बनाए रखने और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
राजस्थान में पेपर लीक की आशंका
सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में कुछ स्थानों पर हाथ से मिले प्रश्नपत्र मिलने की सूचना के बाद जांच तेज की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि परीक्षा का पेपर पहले ही लीक हो गया था। इसी आधार पर एजेंसियों ने कई बिंदुओं पर जांच की।
छात्रों में चिंता और नाराजगी
देशभर के लाखों छात्र अब नई परीक्षा तारीख का इंतजार कर रहे हैं। कई छात्रों और अभिभावकों ने इस फैसले पर चिंता जताई है, क्योंकि तैयारी और मानसिक दबाव का असर छात्रों पर पड़ सकता है। वहीं कुछ छात्रों ने पारदर्शिता के लिए दोबारा परीक्षा कराने के फैसले का समर्थन भी किया है।
NTA ने क्या कहा?
NTA ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एजेंसी ने छात्रों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की है।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल