IPL 2022: जाने कब और कहां देख सकते हैं IPL MEGA AUCTION का लाइव स्ट्रीमिंग

281

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन के लिए अब एक दिन से भी कम का समय रह गया है, इस दिन का इंतजार तो फैंस के साथ साथ खिलाड़ी भी बड़ी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। यहां आज हम आपको मेगा ऑक्सन कहां किस समय देख सकते हैं, उन सबके बारे में बताने जा रहे हैं।

बैंगलोर में होगा मेगा ऑक्शन

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होने जा रहा है जो कि इतिहास का सबसे बड़ा ऑक्शन होने वाला है। इसी वजह से इसे मेगा ऑक्सन कहा जा रहा है, इसमें 8 के बदले एस बार 10 टीमें शामिल होने जा रही है। जी हां IPL 2022 में दो नयीं टीमो को शामिल किया गया है जो इस साल अपना डेब्यू करने वाली है।

यहां होगा लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बोली 12 और 13 फरवरी को सुबह के 11:00 बजे से शुरू होने वाली है। इसका लाइव आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, इसके अलावा आप लाइव ऑक्शन डिज्नी हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। लाइव अपडेट्स के लिए आप किसी भी न्यूज के वेबसाइट को फॉलो कर सकते हैं।

रिटेन खिलाड़ी नहीं होगें नीलामी में शामिल

IPL 2022 का ये मेगा ऑक्शन बेहद ही रोमांच भरा होने वाला है। इस बार मेगा ऑक्शन के लिए 1214 खिलाड़ियों ने नाम दर्ज कराया था जिसमें केवल 590 खिलाड़ियों के ही नाम शॉटलिस्ट हुए है। वैसे बता दें कि कुछ खिलाड़ियों को टीमो ने पहले ही रिटेन कर लिया है, तो रिटेन किये हुए खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं हो सकते हैं। साथ ही साथ वे खिलाड़ी भी मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं हो सकते हैं, जिन्हें डेब्यू करने जा रही दो टीमो ने अपने साथ शामिल किया है। इस बार सबसे ज्यादा बेस प्राइस कैटगरी 2 करोड़ है, जिसमें 48 खिलाड़ी शामिल हैं, इनमें 17 भारतीय खिलाड़ी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here