लोजपा नेता ललन सिंह का निधन ,केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने जताया शोक

328

पटना । लोजपा के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन सिंह का निधन शुक्रवार को सहयोग हॉस्पिटल पाटलिपुत्र में इलाज के दौरान हो गया.  स्थानीय लोगों ने बताया कि वह 20 वर्षों से राजनीतिक जीवन में लगातार सक्रिय रहे। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद को वह अपना परम धर्म मानते थे।  उनके निधन की खबर से लोजपा व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर लोजपा नेता केशव सिंह ,महताब आलम ने शोक व्यक्त किया है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here