पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला,पति लगा रहा मदद की गुहार

417
प्रेमी के साथ फरार

ये दिलचस्प खबर गोपालगंज की है जहां पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई ,अब पति अपनी फरार पत्नी और बच्चों की फोटो के साथ उसकी बरामदगी के लिए दर-दर भटक रहा है। मामला थावे थानाक्षेत्र के थावे शिवस्थान गांव का है। पीड़ित पति का नाम नंद जी गिरी है। वह थावे के शिवस्थान गांव के रहने वाले स्वर्गीय काशी गिरी का बेटा है।

पीड़ित नंद जी गिरी ने बताया कि 8 साल पहले उसने उचकागांव के रघुनंदनपुर गांव की लड़की ममता कुमारी के साथ कोर्ट में लव मैरिज की थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर मुंबई चला गया। वहां दोनो का एक बेटा और एक बेटी भी हुई। वे मुंबई में परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। अब नंद जी गिरी के बेटे की उम्र 5 साल है। जबकि 6 साल की बेटी भी है।

पीड़ित पति ने बताया की पत्नी और बच्चे मुंबई ही रहते थे। वह बीच बीच में गोपालगंज आता जाता रहता था। इस बार जब वह 6 महीने पहले जब मुंबई गया तो देखा वहा मुंबई उसके घर में ताला लटका हुआ था। वह अपने पत्नी और दोनों बच्चों का फोटो लेकर खूब तलाश की। पता चला की उसकी गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी अपने प्रेमी से मिलती थी। अब उसकी प्रेमिका अपने दोनो बच्चों के संग फरार हो गई है। फिलहाल पीड़ित पति अपनी पत्नी और बच्चों की बरामदगी को लेकर इधर उधर भटक रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here