देर रात तीन मासूम बहनों की हत्या, इलाके में सनसनी

372
तीन मासूम बहनों की हत्या

मौत की नींद सुलाए गए तीन लड़कियों की उम्र लगभग 11 साल, 8 साल और 3 साल बताई जा रही है। तीनों लड़कियों के गले पर जो निशान पाए गए हैं, उससे पता चलता है कि किसी ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

खबर बक्सर जिले की हैं यहां तीन सगी बहनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव की है। इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में एक साथ तीन किशोरी बहनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई। जैसे ही लोगों को इस वारदात की जानकारी मिली उनके बीच हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक तीनों मृतक किशोरी सुनील यादव की बेटी थी।

जानकारी के मुताबिक़, तीनो लडकियां देर रात खाना खाकर घर में एक साथ सोई थी। सुबह 4 बजे मां तीनों बेटियों को मृत पाया। फिर क्या था ! वे भागे-भागे थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई। मृतक लड़कियों की उम्र लगभग 11 साल, 8 साल और 3 साल बताई जा रही है। तीनों लड़कियों के गले पर जो निशान पाए गए हैं, उससे पता चलता है कि किसी ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here