ये चीजे खाए बासी मुँह,खून की नहीं होगी कमी शरीर रहेगा स्वस्थ्य

372

किसी ने ठीक ही कहा है हेल्थ इज़ वेल्थ. स्वस्थ्य ठीक हो मन भी स्वस्थ्य रहता है। अगर अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए खानेपीने का ध्यान रखते हैं तो यकीनन ये आपको उर्जावान बनाता है। हालांकि इस दौड़भाग की जिंदगी में हमारे पास वक्त कम होता है जिसमें हमें पूरा ख्याल रखना होता है कि सुबह की शुरूआत करते वक्त हम ऐसा क्या खाएं जिससे पूरे दिन उर्जा बनी रहे। इन चीजों का सेवन करने से स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहता है. जल्‍द ही सेहत भी बन जाती है. बस शर्त ये है कि इन चीजों को बासी मुंह खाना है।

1 . सबसे पहले बात करते हैं गुड़ की,बासी मुंह अगर गुड़ खाया जाए तो बहुत अच्छा होता है। अगर इसे गुनगुने पानी के साथ लिया जाए तो खून साफ होता है. एसिडिटी भी नहीं होती।

2 . बासी मुंह किशमिश खाना भी काफी फायदेमंद होता है। भीगी हुए किशमिश खाएंगे तो ज्यादा फायदेमंद है। किशमिश में मौजू पोषक तत्व, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

3 . लहसुन की डली खाएं। पाचन के लिए रामबाण है। पेट फूलने की समस्या होती है तो ये काफी फायदेमंद रहेगा।

4 . भीगे बादाम खाएं। इसमें प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई, कैल्शियम आदि पोषक तत्व आते हैं। बादाम जब भी खाएं इसके छिलके उतारकर खाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here