चेहरे के दाग धब्बे और झुर्रियों को दूर करने के लिए बादाम तेल का इस तरह से करें प्रयोग

232

आजकल हमें स्किन से जुड़ी बहुत सी समस्याएं हो जाती है। गलत खानपान और धूल पोलूशन की वजह से हमारी स्किन डल और बेजान सी हो जाती है। त्वचा की चमक जैसे चली जाती है। उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां भी हो जाती है। इन सब स्किन समस्याओं को दूर करने के लिए आप घरेलू उपाय अपना सकते हैं। नेचुरल प्रोडक्ट आपकी स्किन को बहुत से फायदे देते हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक खास उपाय बताएंगे। इस उपाय से आप अपनी स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर पाएंगे।

स्किन से जुड़ी समस्याओं में बादाम का तेल फायदेमंद होता है। रोजाना रात को अपनी स्किन के लिए बादाम तेल का प्रयोग कर सकते हैं। अपने हाथों में कुछ बूंदे बादाम तेल की लें। अब अपनी हथेलियों को रगड़ें। बादाम तेल को अपने चेहरे पर लगाएं और अच्छे तरीके से मसाज करें। मसाज करने के बाद इसे ऐसे ही रहने दें। सुबह आप अपने चेहरे को धो लें। रोजाना इस खास उपाय को करने से आपके चेहरे के दाग धब्बे दूर होंगे। इसके अलावा फाइन लाइंस भी दूर होगी। डार्क सर्कल को दूर करने के लिए आप शहद के साथ बादाम तेल का प्रयोग कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here