शुक्रवार के दिन करे ये उपाय,जल्द बदलेगी किस्मत होगी धन धान्य की वर्षा

304

हिंदू पंचांग के अनुसार आज नवमी तिथि है और शुक्रवार का दिन है। यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित हैं। मान्यता है कि यदि मां लक्ष्मी किसी जातक से प्रसन्न हो जाएं तो उसके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती और घर में सुख-सम्पत्ति का वास रहता है। यदि कोई व्यक्ति कर्ज से मुक्ति या धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाना चाहता है तो उसे शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। इसके ​अलावा कुछ विशेष उपाय अपनाने से भी धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं।

1 . शुक्रवार के दिन लाल कपड़े में कौड़ियां रखनी चाहिए इसे बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन आकर्षित होता है और घर में कभी धन की कमी नहीं होती। साथ ही लाल कपड़े में कौड़ियां रखने से व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है।

2 . शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए। मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं और कहते हैं कि यदि विष्णु जी प्रसन्न हो जाएं तो उस जातक पर लक्ष्मी जी अपनी कृपा बरसाती हैं। इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकार भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपको आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा।

3 . नौकरी और बिजनेस में तरक्की पाने के लिए शु​क्रवार का दिन विशेष है। इस दिन मां लक्ष्मी को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए. साथ ही सुहाग का सामान जैसे कि लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूड़ियां आदि भी अर्पित करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here