बारिश ने हिमाचल में बरपाया कहर, कई लोग लापता .

178

मौसम विभाग के अलर्ट के बीच भारी बारिश ने हिमाचल प्रदेश में कहर बरपा दिया है। हर तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है। रात से जारी भारी बारिश से प्रदेश के मंडी, चंबा, कांगड़ा, शिमला व अन्य जिलों में व्यापक नुकसान हुआ है। कई लोगों की मौत की आशंका है। मंडी जिले में बादल फटने से कई लोग दब गए हैं। प्रदेश में अलग-अलग जगह अब तक 13 लोगों के मरने की सूचना है जबकि कई लोग मलबे में दबे हैं। कई गाड़ियां बह गई हैं। चंबा में भूस्खलन से मां बेटे सहित तीन से चार लोग मलबे के नीचे दब गए हैं। कांगड़ा के भनाला की गोरडा (शाहपुर) में एक मकान गिर गया, जिसकी जद में आने से 12 साल के बच्चे की जान चली गई। मंडी जिले में नौ लोगों की मौत हो गई है। गोहर में प्रधान के परिवार के सात लोगों के शव बरामद हुए हैं। मलबे में दबने से प्रधान व उनकी पत्नी की भी मौत हो गई।राज्य आपदा संचालन केंद्र शिमला की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह प्रदेश में 336 सड़कें यातायात के लिए ठप थीं। इसके अलावा 1525 बिजली ट्रांसफार्मर और 132 पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हैं। सबसे ज्यादा सड़कें मंडी जिले में 122, चंबा जिले में 97, कुल्लू 50, शिमला 38 और सोलन जिले में 23 सड़कें ठप हैं। तीनों एनएच मंडी पठानकोट, मंडी कुल्लू और मंडी जालंधर वाया धर्मपुर बंद हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here