बच्चों की मौज, सभी स्कूलों में सोमवार तक रहेगी छुट्टी

224

अगर भीषण गर्मी और फिर बारिश के चलते आप बाहर घूमने नहीं जा पाए थे तो फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते है। अगस्त के महीने में पड़ रहीं छुट्टियां एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। दरअसल इस बार एक साथ कई सारे त्यौहार पड़ रहे हैं। ऐसे में वीकेंड डेज में लोगों को विशेष राहत मिलने वाली है। जिससे आप अपने त्यौहार खुल के व टेंशन फ्री रहकर मना सकेंगे। आपको बता दें कि 11 अगस्त को रक्षाबंधन है, जिस दिन स्कूल बंद रहेंगे।13 अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार है, जिसमें स्कूल बंद रहेंगे। 14 अगस्त को रविवार साप्ताहिक अवकाश रहेगा। अगले दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है, जिस दिन स्कूल थोड़ी देर के लिए खुलते हैं। 18 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी। 21 अगस्त और 28 अगस्त को रविवार साप्ताहिक अवकाश के दिन स्कूल बंद रहेंगे।
रक्षाबंधन 11 अगस्त 2022- दिन गुरुवार
दूसरा शनिवार 13 अगस्त 2022- दिन शनिवार
रविवार 14 अगस्त 2022- दिन रविवार
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022- दिन सोमवार
जन्माष्टमी 18 अगस्त 2022- दिन रविवार
रविवार 21 अगस्त 2022 -दिन रविवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here