सहारनपुर । पुलिस ने देवबंद में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों से पांच देसी तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए है। गिरफ्तार आरोपी मुजफ्फरनगर, पुरकाजी और देवबंद क्षेत्र के निवासी है।
जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा के नेतृत्व में पुलिस नगर के सांपला रोड पर गश्त कर रही थी। पुलिस को देखकर चार लोग भागने लगे। तभी पुलिस घेराबंदी करते हुए चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए आरोपियों में मुजफ्फरनगर निवासी फैजान,शाहेब, राजखान और देवबंद के अबुलहक निवासी आरिफ है। सीओ चैब सिंह ने बताया कि आरोपियोंके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ मे जुटी हुई है।