दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर आ रही है। एक लाख के इनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष नक्सली सन्ना हेमला पुलिस लाइन से फरार हो गया। तीन दिन पहले ही पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इधर घटना से अन्य पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
डीएकेएमएस अध्यक्ष को पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या करने के इरादे से नक्सलियों ने बंदा बना रखा था। वहीं, नक्सलियों के कब्जे से फरार होकर डीएकेएमएस अध्यक्ष ने समर्पण किया था। अपहरित डीएकेएमएस अध्यक्ष ने SP अभिषेक पल्लव के समक्ष समर्पण किया है। बता दें कि आत्मसमर्पित नक्सली सन्ना हेमला को मुखबिरी के शक में हत्या करने के लिए माओवादियों ने बंदी बनाया था। लेकिन आज वह पुलिस हिरासत से भाग गया।