बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आज दंतेवाड़ा में यात्री बस के पलटने के बाद शाम होते-होते बिलासपुर में भी एक और हादसा हो गया। हालांकि हादसे में किसी भी यात्री की मौत की खबर नहीं। 6 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर से रतनपुर जा रही यात्री बस कोनी के मोहतराई के पास अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। 6 यात्रियों को गंभीर चोटें आई। हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।