दंतेवाड़ा। डीआरजी और कटे कल्याण थाने के जवानों ने मिलकर आज एक बड़ी कार्रवाई की है। 1-1 लाख रूपए ईनामी दो नक्सलियों को अरेस्ट किया है। दोनों के पास से जानलेवा हथियार मिले हैं। खास बात ये है कि पकड़े गए दो नक्सलियों में से एक सुकलू पोडियाम जनताना सरकार का अध्यक्ष भी है। जबकि दूसरा सुखराम पोडियाम एलजीएस सदस्य है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों नक्सलियों को डीआरजी और कटे कल्याण थाने की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। पकड़े गए नक्सलियों के पास से 5 डेटोनेटर, 1 बैटरी, बंडा व स्पाइक रॉड बरामद किया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।