AAP को बड़ा झटका: पूर्व विधायक राजेश गुप्ता BJP में शामिल, केजरीवाल पर लगाया ‘यूज़ एंड थ्रो’ का आरोप

दिल्ली में MCD उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व दो बार के विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे राजेश गुप्ता ने शनिवार को AAP छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली BJP अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी की पटका पहनाकर स्वागत किया।

BJP में शामिल होते ही राजेश गुप्ता भावुक हो गए और आंखों में आँसू लिए उन्होंने AAP नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए।

“AAP अब जनता की नहीं सुनती… कई लोग छोड़ना चाहते हैं”—गुप्ता

राजेश गुप्ता ने कहा कि:

“AAP अब उन लोगों की कद्र नहीं करती जिन्होंने अन्ना आंदोलन के दौरान नौकरी छोड़ी थी।”

“पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को यूज़ एंड थ्रो करती है।”

“कई लोग AAP छोड़ना चाहते हैं, पर हिम्मत नहीं जुटा पाते।”

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ना कभी फोन किया और ना ही हाल-चाल पूछा।

“मैं पार्टी में था, पर उनका कोई ध्यान नहीं था। मैंने हमेशा केजरीवाल को टीवी पर बचाया, पर बदले में सिर्फ अनदेखी मिली।”

यह कहते-कहते वे मंच पर रो पड़े।

गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि AAP में आज वह सम्मान नहीं बचा, जिसकी वजह से कई पुराने चेहरे पार्टी छोड़ चुके हैं।

MCD उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा

गुप्ता ने खुलासा किया कि आशोक विहार उपचुनाव में AAP ने ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया है जिसे पार्टी खुद पहले नोटिस भेज चुकी है।

उन्होंने कहा कि उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर दिया गया, जबकि वे वर्षों से पार्टी के लिए मेहनत करते रहे।

BJP अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि AAP आज अपनी 12 साल की ही गलतियां गिनाने में लगी है, जबकि भाजपा को सत्ता में आए सिर्फ आठ महीने हुए हैं।

AAP का पलटवार: “टिकट न मिलने की नाराज़गी में छोड़ा पार्टी”

AAP की ओर से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राजेश गुप्ता के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि:

“राजेश गुप्ता ही हमारे भाई हैं।”

“उन्हें लगातार चार बार MLA टिकट दिया गया, पर वे जीत नहीं सके।”

“वे अपनी पत्नी को अशोक विहार MCD उपचुनाव में टिकट दिलाना चाहते थे। पार्टी ने यह निर्णय पूरी तरह विवेक से लिया।”

भारद्वाज ने कहा कि गुप्ता ने पहले दूसरी पार्टी से बातचीत की, और बात न बनने पर भाजपा ज्वॉइन कर ली।

“गुस्से में उन्होंने पार्टी छोड़ी है। हम उनके लिए शुभकामनाएँ देते हैं।”

BiharlocalDesk
Author: BiharlocalDesk

ASAIN TIMES NEWS NETWORK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल