नई दिल्ली। रुपए की विनिमय दर में नरमी से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 38 रुपए की मजबूती के साथ 39,892 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। नए साल के पहले दिन सोना 39,854 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।
सोने के साथ चांदी भी 21 रुपए की तेजी के साथ 47,781 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। एक दिन पहले यह 47,760 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।