रायपुर। पंडरी इलाके में दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर चाकू चले। चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अभिषेक दुबे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक भाजपा नेता शिवजलम दुबे का भतीजा बताया जा रहा है। चाकूबाजी का आरोपी कुलेश्वर फरार है। दोनों युवक आपस मे दोस्त है। आरोपी कुलेश्वर हाल ही में जेल से छूटकर आया है। पंडरी थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।