भोजपुरी स्टार पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को कथित रूप से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपना नाम बबलू बताया और पवन सिंह के सहयोगियों को व्हाट्सएप पर धमकी संदेश भेजा, जिसमें लिखा था कि पवन सिंह फोन नहीं उठा रहे हैं, इसलिए उनकी “उलटी गिनती शुरू हो गई है” और “लखनऊ में गोली मार देंगे।” मैसेज में पवन सिंह को सलमान खान के साथ काम न करने की चेतावनी भी दी गई। धमकी देने वाले ने कहा कि अगर पहचान नहीं है तो उपेंद्र कुशवाहा और पप्पू यादव से पूछ लें कि लॉरेंस बिश्नोई कौन है।

6 और 7 दिसंबर को दो दिनों में कई बार अलग-अलग समय पर धमकी भरी कॉल और संदेश भेजे गए। इसके बाद पवन सिंह के मैनेजर ने तुरंत मुंबई पुलिस से संपर्क किया, जहां मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है और सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है। धमकाने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए सलमान खान के साथ ‘मंच शेयर न करने’ और मोटी रकम की मांग की।

धमकी के बावजूद पवन सिंह रविवार को मुंबई की फिल्म सिटी में आयोजित बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में शामिल हुए। वहां उन्होंने सलमान खान और नीलम के साथ स्टेज पर “राजा जी दिलवा ले जाई” गाने पर शानदार परफॉर्मेंस भी दी, जिससे उनकी प्रोफेशनलिज़्म और हिम्मत साफ नजर आई। पवन सिंह का लखनऊ में भी एक अपार्टमेंट है, जिसकी वजह से धमकी का मामला और गंभीर हो गया है। मुंबई पुलिस फिलहाल कॉल डिटेल और मैसेज की जांच कर रही है।

@Tanya Singh

BiharlocalDesk
Author: BiharlocalDesk

ASAIN TIMES NEWS NETWORK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल