लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या वीरवार को बढ़कर 3071तक पहुंच गई । जबकि कुल मृतकाें की संख्या 62 हाे गई है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, “प्रदेश में वायरस के मामलों की कुल संख्या 3071 हो गई है। अभी सक्रिय 1808 मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल 1130 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं।” प्रसाद ने बताया कि 20 प्रयोगशालाएं पूरी तरह से काम कर रही हैं । कल 3355 लोगों के नमूने लिए गए थे और प्रयोगशालाओं को 3521 नमूने जांच के लिए भेजेंगे।
91828 की रिपोर्ट आई निगेटिव, 1008 की आना बाकी
इससे पहले रविवार काे जारी आंकड़े में यूपी में अभी तक 149410 लोगों के नमूने जांच के लिए लाइव भेजे जा चुके हैं। इसमें से अभी तक 91828 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है यानी इनमें कोरोना वायरस नहीं पाया गया। 1008 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5145 पर फोन करें और लक्षणों के आधार पर जितनी जल्दी स्वास्थ्य केन्द्र आएंगे, स्वस्थ होने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। उन्होंने बताया कि जिनकी अधिक उम्र है, ऐसे कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज भी बिल्कुल ठीक होकर जा रहे हैं या जो पहले से गंभीर बीमारियों के शिकार थे, वे भी पूर्णतया ठीक होकर गये हैं । प्रमुख सचिव ने कहा, ‘परेशानी केवल उन्हें हो रही है जो आखिरी समय में अस्पताल आ रहे हैं इसलिए जैसे ही लक्षण नजर आये, तत्काल अस्पताल आयें।’
उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि उसे अपने इर्द गिर्द अगर ऐसे लक्षण वाले व्यक्ति मिलते हैं तो उसे बताइये। उनसे सामान्य व्यवहार करें। ना तो उनसे डरना है और ना ही उन्हें हीन दृष्टि से देखना है । ये बीमारी किसी को भी हो सकती है । टेली परामर्श के बारे में प्रसाद ने कहा कि बहुत से लोग लॉकडाउन के चलते अस्पताल में नहीं जा पा रहे हैं । ऐसे में टेली-परामर्श अधिक से अधिक होना चाहिए। प्रसाद ने प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया से अनुरोध किया कि विभिन्न शहरों में जो डाक्टर टेली-परामर्श के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उसे नियमित रूप से नि:शुल्क प्रचारित एवं प्रसारित करें।
कोरोना से अबतक 50 मरीजों की मौत
यूपी में अबतक 65 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना से माैत का आंकड़ा बढ़कर 60 पहुंच गया है। जानिए किन जिलों में हुई कितनी मौत-
प्रभावित जिला | माैत |
आगरा | 20 |
मेरठ | 10 |
वाराणसी | 1 |
बुलंदशहर | 1 |
कानपुर | 5 |
बस्ती | 1 |
संभल | 1 |
लखनऊ | 1 |
मुरादाबाद | 7 |
फिराेजाबाद | 3 |
अलीगढ़ | 2 |
गाेरखपुर | 1 |
बरेली | 1 |
अमराेहा | 1 |
मथुरा | 4 |
श्रावस्ती | 1 |
गाजियाबाद | 2 |
झांसी | 1 |
प्रयागराज | 1 |
अटा | 1 |
कुल-20 जिले | कुल मृतक-62 |
संक्रमण से घबराने की नहीं बल्कि बचाव की जरूरत: अमित मोहन
इससे पहले प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य)अमित मोहन प्रसाद ने कहा, ‘इस संक्रमण से घबराने की नहीं बल्कि बचाव करने की जरूरत है। सोशल डिस्टेंसिंग का कडाई से पालन करना है। एक मीटर से अधिक दूरी बनाकर रखेंगे तो संक्रमण की संभावना बहुत कम रहती है ।’ प्रसाद ने कहा, ‘चेहरे को मास्क, गमछे, दुपटटे या रूमाल से ढांकें। हाथ को साबुन और पानी से कम से कम 30 सेकेण्ड तक धोयें। प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए योग करें। नीम का सेवन करें। तुलसी और अदरख का काढा पियें । अजवाइन लें और गर्म पानी पीते रहें।’ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि कुल संक्रमित लोगों में 79.15 प्रतिशत पुरूष और 20.85 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग में 7.62 प्रतिशत लोग संक्रमित हुए हैं।