नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ वाम दलों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। वहीं यूपी के संभल में उग्र प्रदर्शन हो रहा है यहां कई बसों में आगजनी की गई है। इसके साथ ही कई पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ किया गया है। बताया जा रहा है कि कई मीडिया कर्मी घायल हुए हैं।
यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव को साथ नारेबीजी की। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
इसके अलावाबिहार (Bihar) के पटना में एआईएसएफ के सदस्यों ने राजेंद्रनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी है। वहींदरभंगा में सीपीआई-एम के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन (Protest)करते हुए लहरियासराय रेलवे स्टेशन का ट्रैक ब्लॉक कर दिया है। भारी संख्या में प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर जमा हुए हैं। वहीं पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है।
बिहार के साथ साथ बेंगलुरु में भी आज बड़े प्रदर्शन की आशंका जताई जा रही है। विरोध प्रदर्शन से पहले ही पुलिस द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस. येदियुरप्पा ने सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के विषय में चर्चा भी की।
दिल्ली में भी CAA के खिलाफ प्रदर्शन
आज दिल्ली के लालकिला से शहीद पार्क तक कई छात्रसंगठन और वाम दल संगठन भी नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने भी ट्रैफिक व्यवस्था में बदलान किए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। दिल्ली में कल यानी 20 को भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कल पुरानी दिल्ली से जंतर-मंतर तक पैदल मार्च किया जाएगा।
बेंगलुरू के कई हिस्सों में धारा 144 लागू
बता दें कि नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर से लेकर पश्चिमबंगाल, यूपी, बिहार माहाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में इसके खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के साथ बेंगलुरू के भी कई हिस्सों में धारा 144 लागू की गई है।