राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ थाने में गोली चली है। आपको बता दे यह गोली पुलिस की लापरवाही में चली है। सफाई के दौरान ही गोली चली है। आरक्षक रोहित पडौती के बाएं पैर में गोली लगने से हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज जारी है।