बिहार में नई NDA सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। JDU आज विधायक दल की बैठक कर रही है, जिसमें नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से नेता चुना जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, वे 17 नवंबर को राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे और अगले दिन नई सरकार बनाने का दावा करेंगे।
संभावना है कि 18–20 नवंबर के बीच नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इस बार लगभग 18 मंत्रियों के साथ मंत्रिमंडल का पहला चरण तैयार किया गया है। इसमें JDU के 11 मंत्री शामिल होने की चर्चा है, जबकि BJP अपने कोटे में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।
डिप्टी CM की रेस तेज
BJP की ओर से सम्राट चौधरी, मंगल पांडे और रामकपाल यादव डिप्टी CM की दौड़ में आगे हैं। LJP(R) भी एक डिप्टी CM पद पर दावेदारी जता रही है, लेकिन अंतिम फैसला BJP ही करेगी।
JDU-BJP के बराबर मंत्री, छोटे दलों को भी जगह
सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल इस बार 30–32 सदस्यों का हो सकता है।
JDU और BJP को बराबर संख्या में मंत्री पद दिए जाएंगे।
LJP(R) को 3,

HAM और RLM को 1–1 मंत्री पद मिलने की संभावना है।
कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

JDU कोटे से जिनका नाम लगभग तय
JDU अपने कोटे में बड़े फेरबदल के मूड में नहीं है। पिछली सरकार के कई चेहरे फिर शामिल किए जा सकते हैं—
विजय चौधरी, बजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, जमा खान, मदन सहनी, महेश्वर हजारी, ललन सिंह, संतोष निराला—इनके नाम लगभग तय माने जा रहे हैं।
BJP कोटे में बड़े बदलाव संभव
पिछली सरकार में BJP के 19 मंत्री थे; इस बार कई नए चेहरे आ सकते हैं।
डिप्टी CM विजय सिन्हा को बदला जा सकता है। सम्राट चौधरी अभी भी रेस में हैं।
BJP कोटे से इनका मंत्री बनना लगभग तय—
सम्राट चौधरी, नितिन नवीन, मंगल पांडे, रामकपाल यादव, रजनीश कुमार।

शपथ समारोह पर अंतिम मुहर जल्द
17 नवंबर को नीतीश मंत्रिमंडल की अंतिम कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें विधानसभा भंग करने की सिफारिश की जाएगी।
इसके बाद NDA नेतृत्व राज्यपाल के पास सरकार गठन का दावा पेश करेगा।
शनिवार रात JDU के वरिष्ठ नेता संजय कुमार झा और ललन सिंह दिल्ली पहुंचे और गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक की। BJP नेताओं की भी अलग बैठक हुई।

चिराग का बयान— ‘CM तो नीतीश ही होंगे’
LJP(R) के चिराग पासवान ने स्पष्ट कहा कि नई सरकार में CM नीतीश कुमार ही होंगे।
LJP(R) के 19 और RLM के 4 विधायक NDA के शक्ति संतुलन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
दो डिप्टी CM की परंपरा जारी रह सकती है, हालांकि चेहरे बदल सकते हैं।
@Tanya Singh
Author: BiharlocalDesk
ASAIN TIMES NEWS NETWORK






