लोजपा का 26वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस राज और यशराज का जोरदार स्वागत
पटना: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कार्यालय में पार्टी का 26वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस राज और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष यशराज का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह भी मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया और स्थापना दिवस को उत्साह के साथ मनाया।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान नए नेतृत्व का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
गौरतलब है कि 20 नवंबर 2026 को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने प्रिंस राज को राष्ट्रीय अध्यक्ष और यश राज को राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया था। पशुपति कुमार पारस को पार्टी का संरक्षक बनाया गया है।
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)






