नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- संविधान को सत्ता का हथियार बनाया

नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- कांग्रेस ने संविधान को सत्ता का हथियार बनाया

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर संविधान के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को सत्ता हासिल करने और बनाए रखने का हथियार बनाया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने संविधान को गरीबों, पिछड़ों, वंचितों और महिलाओं के सशक्तीकरण का माध्यम बनाया है।

नितिन नवीन गुरुवार को आयोजित ‘संविधान गौरव दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करने और उनके राजनीतिक योगदान को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

अनुच्छेद 356 और इमरजेंसी को लेकर कांग्रेस पर निशाना

नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान के अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग करते हुए 90 बार चुनी हुई राज्य सरकारों को गिराया। उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल लागू करके कांग्रेस ने देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को भी दबाने का काम किया।

बाबा साहब अंबेडकर को लेकर भी उठाए सवाल

भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान सभा और लोकसभा चुनावों में राजनीतिक रूप से रोकने का प्रयास किया। उन्होंने हिंदू कोड बिल को अटकाने और 1990 तक बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिए जाने का मुद्दा भी उठाया।

विपक्ष की राजनीति पर भी साधा निशाना

नितिन नवीन ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और चुनाव हारने के बाद चुनाव आयोग तथा ईवीएम पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति लोकतांत्रिक व्यवस्था में अराजकता को बढ़ावा देती है।

अपने संबोधन में नितिन नवीन ने कहा कि संविधान का सम्मान केवल राजनीतिक बयानबाजी से नहीं, बल्कि उसके मूल उद्देश्यों और मूल्यों को अपनाने से होता है।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल