बिहार के सभी जिलों में खुलेंगे प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर, महिला आयोग देगा ट्रेनिंग

बिहार के सभी जिलों में खुलेंगे प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर, शादी से पहले मिलेगी काउंसलिंग की सुविधा

पटना, बिहार: बिहार के सभी जिलों में प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर खोले जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से शादी से पहले युवक-युवतियों को वैवाहिक जीवन से जुड़ी जरूरी जानकारी और परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इन केंद्रों के लिए काउंसलर को प्रशिक्षण राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से दिया जाएगा। अगले दो महीने के भीतर इस पहल की शुरुआत करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह जानकारी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुरुवार को पटना स्थित बिहार म्यूजियम में आयोजित एक बैठक के दौरान दी। बैठक में महिला सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तीकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान बताया गया कि प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर के जरिए शादी से पहले जोड़ों को आपसी समझ, जिम्मेदारियों और वैवाहिक जीवन से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

राष्ट्रीय महिला आयोग की इस पहल का उद्देश्य विवाह से पहले उचित परामर्श की व्यवस्था तैयार करना है। इसके लिए सभी जिलों में केंद्र खोलने और प्रशिक्षित काउंसलर की नियुक्ति की दिशा में काम किया जाएगा।

अगले दो महीने में इस योजना को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल