सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पहुंचे लखनऊ, फिल्म ‘मातृभूमि’ के प्रमोशन के लिए आए दोनों सितारे
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। दोनों कलाकार अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ के प्रमोशन के सिलसिले में नवाबों के शहर आए हैं।
दोनों कलाकार चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे। उनके लखनऊ पहुंचने की खबर मिलते ही एयरपोर्ट पर फैन्स की भीड़ जुट गई। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
एयरपोर्ट पर दोनों सितारों को देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित नजर आए। फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। लखनऊ में फिल्म के प्रमोशन से जुड़ी गतिविधियों पर भी लोगों की नजरें बनी हुई हैं।
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)
Post Views: 44







