गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 7 ACP के कार्यक्षेत्र बदले; महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी दीपांशी राठौर को
नोएडा: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सात सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी आदेश के तहत नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जानिए किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के मुताबिक, संचित शर्मा को ACP-1 ग्रेटर नोएडा से स्थानांतरित कर ACP-2 सेंट्रल नोएडा बनाया गया है। डॉ. रवि शंकर को ACP-3 ग्रेटर नोएडा से ACP-1 नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में सिद्धार्थ गौतम को ACP गौतमबुद्धनगर से ACP-1 सेंट्रल नोएडा बनाया गया है। कमलेश कान्त को ACP-3 सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं अनुराग कुमार सिंह को ACP-1 ग्रेटर नोएडा और शिव नारायण वैश्य को ACP-3 ग्रेटर नोएडा में तैनात किया गया है।
महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी दीपांशी राठौर को
इस प्रशासनिक फेरबदल में महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों को लेकर भी जिम्मेदारी तय की गई है। दीपांशी राठौर को ACP गौतमबुद्धनगर से स्थानांतरित कर ACP महिला सुरक्षा बनाया गया है।
प्रशासनिक जरूरतों के तहत तबादले
पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल के अनुसार, अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में यह बदलाव प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
इस फेरबदल के बाद नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां निर्धारित हो गई हैं।
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)






