अनंत सिंह की बेटी की शादी: 6 लाख गुलाब जामुन, 13 बीघे में पंडाल

अनंत सिंह की बेटी की शादी में 6 लाख गुलाब जामुन की तैयारी, 13 बीघे में बनेगा पंडाल; जयपुर के हवा महल जैसा होगा जयमाला स्टेज

25 नवंबर को शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार की होगी शादी, मेहमानों के लिए 150 से ज्यादा शाकाहारी पकवान; VVIP मेहमानों के लिए अलग व्यवस्था।

पटना | 22 नवंबर 2026

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। तिलक समारोह के बाद अब शादी की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में होने वाली इस शादी को यादगार बनाने के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं।

शादी में आने वाले मेहमानों की खातिरदारी के लिए करीब 6 लाख गुलाब जामुन तैयार किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में हलवाई मिठाई बनाने में जुटे हुए हैं। 25 नवंबर को शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश कुमार के साथ होगी।

अमेरिका में रहते हैं होने वाले दूल्हे ऋषिकेश कुमार

शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश कुमार से होने जा रही है। ऋषिकेश पटना के बिहटा स्थित कृष्णानगर निवासी रणविजय कुमार के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब 11 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं।

13 बीघे में तैयार हो रहा भव्य पंडाल

 

शादी में बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भोजन की व्यवस्था के लिए करीब 13 बीघे जमीन पर पंडाल तैयार किया जा रहा है।

इसमें VVIP मेहमानों के भोजन के लिए करीब 5 बीघे और आम मेहमानों के लिए लगभग 8 बीघे जमीन पर व्यवस्था की जा रही है। मेहमानों के लिए 150 से अधिक शाकाहारी पकवान तैयार किए जाने की तैयारी है।

जयपुर के हवा महल की तर्ज पर बनेगा जयमाला स्टेज

शादी का सबसे बड़ा आकर्षण जयमाला समारोह का मंच होगा। इसे जयपुर के प्रसिद्ध हवा महल की थीम पर तैयार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, स्टेज की लंबाई करीब 100 फीट, चौड़ाई 35 फीट और ऊंचाई लगभग 30 फीट रखी जाएगी। इसके लिए बड़े स्तर पर ग्राउंड तैयार किया जा रहा है।

मंच पर बड़े-बड़े गुंबद, महलनुमा आकृतियां और आकर्षक डिजाइन बनाए जा रहे हैं। चारों तरफ लोहे के पोल पर गुलाबी रंग की सजावट की जाएगी।

मुरादाबाद की 25 सदस्यीय टीम कर रही तैयारी

शादी के मंच को भव्य रूप देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आई शाहरुख की 25 सदस्यीय टीम काम कर रही है। टीम के सदस्य मंच की सजावट और महलनुमा डिजाइन को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

नदवां गांव में शादी की तैयारियां देखकर समारोह को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अब सभी की नजरें 25 नवंबर को होने वाले इस भव्य विवाह समारोह पर टिकी हैं।

ASIAN TIMES | बिहार की बड़ी खबरें, सबसे पहले

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल