अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर को, 10 बीघा में बन रहा भव्य जयमाला स्टेज

अनंत सिंह की बेटी की शादी में होगा भव्य आयोजन, 10 बीघा जमीन पर बन रहा जयपुर के पत्रकार चौक जैसा मंडप

मोकामा/पटना: बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर को होने जा रही है। शादी को यादगार बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शादी का मंडप और जयमाला स्टेज जयपुर के पत्रकार चौक की थीम पर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए करीब 10 बीघा जमीन पर भव्य सजावट का काम चल रहा है।

100 फीट चौड़ा और 30 फीट ऊंचा होगा जयमाला स्टेज

आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जयमाला स्टेज करीब 100 फीट चौड़ा, 35 फीट लंबा और 30 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है। मंडप और जयमाला स्टेज का निर्माण 20 से 21 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

डेकोरेशन के काम में करीब 400 से 500 कारीगर लगे हुए हैं। लाइटिंग का सामान पश्चिम बंगाल से मंगाया गया है। फूल, लाइट, टेंट और कारपेट की व्यवस्था के लिए अलग-अलग कारीगरों को बुलाया गया है।

मंडप के बीच में होंगे रेस्टोरेंट

इवेंट मैनेजर प्रदीप जायसवाल के मुताबिक, जयमाला मंडप के बीच में रेस्टोरेंट भी बनाए जाएंगे। मेहमानों के खाने की व्यवस्था दो अलग-अलग स्थानों पर की गई है, ताकि किसी को परेशानी न हो।

प्रदीप जायसवाल ने बताया कि वह इससे पहले बिहार के पूर्व राज्यपाल फागू चौहान की पोती की शादी में स्टेज और टेंट का काम कर चुके हैं, लेकिन इतने बड़े आयोजन में काम करने का अवसर पहली बार मिला है।

गुंजन सिंह बोले- यह नेशनल नहीं, इंटरनेशनल शादी है

शादी की तैयारियों के बीच मगही गायक गुंजन सिंह और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी सोमवार को अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां पहुंचे। इस दौरान गुंजन सिंह ने गाना भी गाया।

इसके बाद अनंत सिंह, गुंजन सिंह और समर्थक काफिले के साथ शादी की तैयारियों का जायजा लेने निकले। उन्होंने घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर घोड़ों की तैयारियां देखीं। इसके बाद सभी वापस आवास लौटे और निजी कार्यक्रम के लिए मोकामा रवाना हो गए।

गुंजन सिंह ने कहा कि यह उनके घर की शादी है और वह स्वागतकर्ता की भूमिका में हैं। उन्होंने बताया कि शादी में उनकी प्रस्तुति रोज होगी।

गुंजन सिंह ने शादी को लेकर कहा, “यह नेशनल नहीं, इंटरनेशनल शादी है।” उन्होंने हेलीकॉप्टरों के आने की संख्या को लेकर कहा कि इसका पता शादी के दिन ही चलेगा।

25 नवंबर को होने वाली इस शादी के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। अब लोगों की नजरें इस भव्य आयोजन पर टिकी हैं।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल