बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने STET 2026 की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। 11 नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा अब 22 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा की तारीख में बदलाव का कारण 11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश बताया गया है।
12 नवंबर से डाउनलोड होगा नया एडमिट कार्ड
बोर्ड के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 12 नवंबर से अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे संशोधित एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और अन्य जरूरी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा भी स्थगित
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्कूल लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा की तारीख में भी बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 23 नवंबर से शुरू होगी।
अभ्यर्थियों को आगे की जानकारी के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)






