सरकारी कर्मचारियों को छठ से पहले तोहफा, DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी
बिहार सरकार ने छठ महापर्व से पहले राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
कैबिनेट के फैसले के अनुसार सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया गया है।
1 जुलाई 2026 से मिलेगा लाभ
सरकार के फैसले के अनुसार बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा। इसका मतलब है कि पात्र कर्मचारियों को जुलाई से लेकर भुगतान की अवधि तक का एरियर भी मिलेगा।
पांचवें और छठे वेतनमान वालों को भी राहत
पांचवें वेतन आयोग के कर्मचारियों का DA 483 प्रतिशत से बढ़ाकर 497 प्रतिशत किया गया है। वहीं छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों का DA 262 प्रतिशत से बढ़ाकर 269 प्रतिशत कर दिया गया है।
कैबिनेट की बैठक में कुल 31 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)






