रोहतास:
बिहार राज्य हैंडबॉल चैंपियनशिप में विभिन्न जिलों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्रतियोगिता में रोहतास और पटना की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
रोहतास प्रखंड के समहुता स्थित बीबीसी स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान रोहतास की सीनियर महिला टीम ने बेगूसराय को 5-3 गोल से हराकर जीत दर्ज की।
वहीं पटना की टीम ने कैमूर को 9-0 गोल से पराजित किया। इसके बाद पटना ने मेजबान रोहतास को भी 7-0 से शिकस्त दी।
दूसरी ओर सिवान की टीम ने भागलपुर को 20-7 गोल से हराया।
प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला खिलाड़ियों की उपलब्धि ने भी खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया है।
बिहार में जिला स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)






