सीवान में ज्वेलर्स से दिनदहाड़े लूट की कोशिश, विरोध पर व्यवसायी को मारी गोली; 2 बदमाश पकड़े गए

सीवान के दरौली थाना क्षेत्र के टरवां चट्टी बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलर्स की दुकान में लूट की कोशिश की। दो बाइक से पहुंचे पांच नकाबपोश अपराधी दुकान में घुसे और आभूषण लूटने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा को गोली मार दी।

घटना के दौरान दिलीप वर्मा ने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने चाकू से उनके हाथ पर वार कर खुद को छुड़ा लिया। इसके बाद अपराधियों ने गोली चलाई और मौके से फरार होने लगे।

गोली की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधियों का पीछा किया और दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से फरार साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Ad.
Ad.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर दरौली थानाध्यक्ष, सदर-2 मैरवा एसडीपीओ और FSL की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल से गोली, खोखा और अपराधियों की मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं, गोली लगने से घायल व्यवसायी को दरौली PHC ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश लेकर गए हैं।

एसपी भारत सोनी ने बताया कि पुलिस की टीमें फरार तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल