गोपालगंज में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में विशंभरपुर थाना क्षेत्र के कलामठीनिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।
कार्रवाई के दौरान अलग-अलग ठिकानों से 363.6 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई। शराब की तस्करी और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही 8 बाइक भी जब्त की गई हैं। छापेमारी के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया।

उत्पाद अधीक्षक अमृतेष कुमार झा के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के तरयासुजान थाना क्षेत्र का रहने वाला है। अब पुलिस शराब की खेप के स्रोत और इससे जुड़े अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उत्पाद विभाग ने कहा है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
@MUSKAN KUMARI





